फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   65 thousand devotees performed Jalabhishek in Mahahar Dham

Ghazipur News: महाहर धाम में 65 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 06 Aug 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
65 thousand devotees performed Jalabhishek in Mahahar Dham
गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। सबसे अधिक भीड़ मरदह स्थित महाहर धाम में देखने को मिली। यहां 65 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

भोर से श्रद्धालुओं का भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने का क्रम शुरू हो गया था। मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़े महादेव, बड़ा महादेवा, लाल दरवाजा, चीतनाथ, नवापुरा सहित कई अन्य शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। महाहर धाम पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रात में भक्त पहुंचे थे। भीड़ के चलते भक्तों को कतार में खड़ा होना पड़ा। श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के बाद मन्नतें मांगीं। इसके बाद अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुरः बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वरनाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, बधोर, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक कर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त हुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह। शिवभक्त सड़क मार्ग पर पैदल, दंडवत, साइकिल, मोटर साइकिल,चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा से शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे थे। पैर में पड़े छाले व दर्द भी आस्था को डिगा नहीं पाए। गाजीपुर से 28 किलोमीटर की कठिन यात्रा शिवभक्त एक दिन में ही पूरी करते हुए महाहर धाम जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

मार्गों पर भोले के भक्तों के लिए जगह-जगह स्टाॅल भी लगाए गए थे। जलपान के साथ ही गर्म व ठंडा पेयजल भी उपलब्ध था। जलाभिषेक के लिए दिव्यांगजन व किन्नर समाज भी पहुंचा। दिव्यांग राहुल कुमार बिंद बैसाखी के सहारे बबुरा नंदगंज से चलकर दूसरी बार पहुंचे। दूसरी ओर लाठी के सहारे नितेश कुमार निवास साथीपुर लावा नोनहरा ने पांचवीं बार जलाभिषेक किया। छांगुर चौहान सबियत वजीरपुर कासासीबाद से लगातार पांचवें वर्ष ट्राई रिक्शा से पहुंचे। मन्नत पूरा होने पर देव कठिया गांव निवासी सीमा पत्नी धर्मेंद्र परिवार सहित पहुंची। सुरवत गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि लगातार वह दस वर्षों से जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed