{"_id":"5bcf5fa6bdec2269b1698c82","slug":"61540317094-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद भी नहीं हुआ धनंजय हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद भी नहीं हुआ धनंजय हत्याकांड का खुलासा
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। पुलिस डेढ़ माह बाद भी धनंजय राय हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही है। इससे मृतक के परिजनों में निराशा है। उनका कहना है कि हत्यारोपियों का पता लगाने के नाम पर पुलिस सिर्फ इधर-उधर भाग-दौड़ कर खानापूर्ति कर रही है।
दो सितंबर को सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके गर्दन और शरीर के अन्य हिस्से में धारदार हथियार से वार किया गया था। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस को मोबाइल की घंटी सुनाई पड़ी थी, जो शव से कुछ दूरी पर झाड़ी में पड़ा था। पुलिस ने फोन उठाया, लेकिन वह मृतक के घर से था। इस पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला निवासी धनंजय राय के रूप में की थी। मामले में मृतक के पुत्र मृतुंजय राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बावजूद डेढ़ माह बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ने में असफल रही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही धनंजय राय हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इसके लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। कहा कि जब तक हत्याभियुक्त पकड़े नहीं जाते, तब तक यह कुछ कह पाना कठिन है कि किसने किन कारणों से हत्या को अंजाम दिया है। वैसे पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।