फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विदेशों में होती है भारत की सराहना

विदेशों में होती है भारत की सराहना

Sun, 30 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विदेशों में होती है भारत की सराहना
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड के शम्स माडल स्कूल मुर्की खुर्द में रविवार को भारत और पर्यटन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने भारत में पर्यटन की बड़ी संभावनाओं पर विस्तार से विचार किया गया।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी मे बंगलादेश से आये मुहम्मद फर्द आलक ने कहा कि हमें बंगलादेश में यहां के बारे में पढ़ने और सुनने को जो मिलता था उससे विपरीत यहां देखने को मिला है। मैने अजमेर मे ख्वाजा गरीब नवाज के यहां और दिल्ली में हजरत निजामुददीन की मजार पर मुसलमानों के साथ साथ हिंदुओं को भी चादर चढ़ाते देखा है। भारत सरकार यदि पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है तो पर्यटन शुल्क में कमी करना होगा। एक तरफ भारत के लोगों से पर्यटन शुल्क बहुत कम लिया जाता है तो दूसरी तरफ विदेशी पर्यटक से पर्यटन शुल्क काफी अधिक लिया जाता है। हमीदा बेगम ने कहा कि भारत पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण देश है। विदेशों से आने वाले सैलानियों को यहां के लोगों से काफी प्यार और मोहब्बत मिलता है। जिसकी पूरे विश्व में सराहना होती है। मदरसा इस्लामिया महेशपुर के प्रबंधक मकसुद खां ने कहा कि विदेशी पर्यटक भारत के अतिथि है। हमें इनके साथ अच्छा से अच्छा व्यवहार करना चाहिए ताकि जब पर्यटक वापस अपने देश जाये तो हमारी एकता एवं अखंडता की गौरव गाथा को भुला न सके। इस अवसर पर मु. अफजल खां, आसिफ खां, हाफिज मु. सैफ खां, मु. अली, अशफाक खां, नाजिम रजा, महिमा प्रजापति, विनोद राम, कुन्दन यादव, ललिता यादव, संध्या खरवार, सुप्रिया खरवार, आरजू, तमन्ना, लबली कुशवाहा, सारा जावेद, अफसा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या राजदा खातून एवं संचालन जयप्रकाश प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed