{"_id":"5bae6cb1867a557ff265ed81","slug":"61538157745-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक जगहों पर रखी जाए साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक जगहों पर रखी जाए साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सार्वजनिक जगहों पर रखें साफ-सफाई की व्यवस्था
गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कालेज, अस्पताल आदि सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था रखी जाए जिससे लोगों को रोगमुक्त, स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त हो। गरीबों का ज्यादा धन उनकी मूलभूत आवश्यकताओं में निवेश हो इसके लिए मनुष्य का स्वस्थ होना जरूरी है।
जिला परिवहन कार्यालय में स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से महात्मा गांधी की जयंती तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन कार्यालय में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान को दिशा दी। परिवहन विभाग की आूनलाइन सेवा शुरू होने का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने विधान परिषद के सदस्य, जिला परिवहन अधिकारी विनय कुमार सहित उपस्थित समाजसेवियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति संकल्प पत्र पढ़कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिमन्यू सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री विभा पाल, प्रदीप पाठक, आलोक तिवारी, पंकज एवं शशिकांत शर्मा सहित आदि उपस्थित थे।
...