{"_id":"5b609f774f1c1b9e3e8b46c2","slug":"61533058935-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया से भरा झोला लेकर फरार हुआ मैजिक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपया से भरा झोला लेकर फरार हुआ मैजिक चालक
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली के लूढ़ीपुर गांव निवासी देशी शराब की दुकान के सेल्समैन प्रवीण यादव ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली में मैजिक चालक के खिलाफ एक लाख 85 हजार सात सौ रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
दिए गए तहरीर में प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि वह नदंगंज थाना के पहाड़पुर शिवली में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर तैनात है। वह मंगलवार की शाम को दुकान से बिक्री का एक लाख 85 हजार सात सौ रुपये झोला में रखकर एक सवारी मैजिक गाड़ी से सैदपुर के लिए रवाना हुआ। मैजिक में दो बोरी खाद भी रखा था। वह अगली सीट पर बैठा हुआ था। सैदपुर तहसील के सामने वाहन पहुंचने पर वह रुपये से भरा झोला अगली सीट पर छोड़कर मैजिक से नीचे उतरा और वाहन के पीछे जाकर खाद की दोनों बोरी उतारा। इसी बीच चालक वाहन लेकर जाने लगा। इस पर उसने आवाज लगाई, लेकिन चालक रफ्तार बढ़ाकर चला गया। काफी दूर तक चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मैजिक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।