फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मृतक के भाई ने दी हत्या की तहरीर

मृतक के भाई ने दी हत्या की तहरीर

Mon, 16 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक के भाई ने दी हत्या की तहरीर
खानपुर(गाजीपुर)। शनिवार की सुबह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग से 200 मीटर दूर खरौना गांव स्थित खेत में एक युवक जख्मी हाल में मिला था। उपचार के दौरान उसकी वाराणसी में मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के बड़े भाई ने थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि गाजीपुर-वाराणसी मार्ग से 200 मीटर दूर खरौना गांव स्थित एक चरी के खेत में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को घायलावस्था में देखा था। इसकी जानकारी सिधौना पुलिस चौकी को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के गोरखा निवासी नीरज चौबे (24) के रूप में हुई थी। घायल को उपचार के लिए दीनदयाल चिकित्सालय वाराणसी ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छानबीन में यह बात सामने आई थी कि नीरज जहरखुरानी का शिकार हुआ। रविवार को मृतक के बड़े भाई पंकज चौबे ने खानापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने मृतक के घर पहुंच कर मृतक के गाजीपुर से चलकर सिधौना आने तक के साथ ही नीरज वाराणसी में जिस अगरबत्ती कंपनी में काम करता था, उसके संबंध में जानकारी लिया। इस संबंध में प्रभारी सीओ सैदपुर डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed