{"_id":"5b46417e4f1c1bb2288b5f45","slug":"61531330942-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी की समस्या से जूझ रहे मुहल्लेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी की समस्या से जूझ रहे मुहल्लेवासी
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के बेगम कटरा से रायगंज जाने वाली गली की साफ-सफाई न होने से कूड़े-कचरे से महीनों से पटा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। बार-बार सभासद को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष को पत्रक सौंप समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
नगरपालिका अध्यक्ष को दिए गए पत्रक में मुहल्लावासी सुल्तान अली, शाहिद परवेज, कृष्णानंद आदि कहा कि वार्ड नंबर-22 रायगंज (बेगम कटरा) के सामने से रायगंज जाने वाली गली कूड़ा-कचरा से पटी हुई। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी की वजह से लोग गली का इस्तेमाल करने में परहेज कर रहे हैं, लेकिन जिनके आवागमन के लिए यही गली रास्ता है, वह मजबूरीवश गंदगी से बीच के आने-जाने को विवश हो रहे हैं। गंदगी से पटे गली के आसपास के मकान में रहने वाले कूड़े से उठ रहे दूर्गंध से परेशान हैं। उन्हें संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जा रही है। बार-बार सभासद से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष से कूड़ा-कचरा के साफ-सफाई कराकर गली में इंटरलाकिंग और दोनों तरफ नाली का निर्माण कराने की मांग की, जिससे समस्या का समाधान हो सके।