{"_id":"5b3fa46a4f1c1bbe248b4eba","slug":"61530897514-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य बाजार
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बिजली कटौती के चलते शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य बाजार अंधेरे में डूब जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विकासखंड की एक अथवा दो मुख्य बाजारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत रोशन किया जाएगा। इसके लिए विकास खंड की मुख्य बाजारों का चयन कर आवश्यक कार्रवाई के बाद इन बाजारों को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर जगमग किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेतहाशा कटौती से जहां आम जन परेशान हैं वहीं इसके चलते व्यवसायिक कारोबार की भी क्षति हो रही है। शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य बाजारों में बिजली गुल हो जाने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना चलाई गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रति विकासखंड एक या दो मुख्य बाजारों का चयन कर सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र की स्थापना कराई जाएगी। छोटी बाजारों में दस एवं बड़ी ग्रामीण बाजारों में बीस लाइट लगाकर उन्हें रोशन किया जाएगा। सभी विकास खंडों में बाजारों के चयन के बाद कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से संयंत्र स्थापित कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजनांतर्गत चयनित राजस्व ग्रामों (मजरे, टोले, पुरवे एवं बसावटें) में सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र की स्थापना की जाएगी। परियोजना अधिकारी ने राजीव कुमार बताया कि बाजारों के चयन के संबंध में पत्र जारी किया गया है।