फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला अस्पताल में बनेगा पार्क, सुज्जीत होंगी सुविधाएं

जिला अस्पताल में बनेगा पार्क, सुज्जीत होंगी सुविधाएं

Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगा पार्क, सुज्जीत होंगी सुविधाएं
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित 200 बेड के जिला अस्पताल को सुंदर और सुव्यवस्थित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल के बाहर बनने वाले पार्क और कायाकल्प वार्ड की दौड़ में शामिल करने के लिए वाराणसी से आए डिविजन कंसलटेेंट की टीम ने डीपीएम प्रभुनाथ के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर खासा नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन

200 बेड के नए जिला अस्पताल में पूराने अस्पताल के स्थानांतरण होने के बाद से इसके कायाकल्प के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। वाराणसी से आए डिविजन कंसलटेंट डॉ. आरपी सोलंकी और अर्बन कंसलटेंट मंयक राज ने डीपीएम प्रभुनाथ के साथ अस्पताल परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरान डिविजन कंसलटेंट ने बताया कि अस्पताल को बेहतर और सुज्जीत करने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इससे पूर्व अस्पताल परिसर में पार्क की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सुविधाओं से लैस करने का काम भी तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में इस अस्पताल से लोगों को बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदान की जाएंगी, जिससे यहां के मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की शरण न लेनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed