फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकल हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार

नकल हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार

Sun, 04 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नकल हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार
गाजीपुर।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में तैनात किए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दल की बैठक राइफल क्लब सभागार में शनिवार की शाम हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन पूरी तरह से सख्त है। अगर कहीं भी नकल की सूचना मिली तो सबसे पहले वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दल को सख्त निर्देश देते हुए शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा कराने संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में कोई अनजान व्यक्ति नहीं रहेगा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसके संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम, जेनरेटर परीक्षा की रिकार्डिंग की व्यवस्था होगी। प्रवेश के लिए पूरी चेकिंग की जाएगी। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला अध्यापक होगी। परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रानिक यंत्र ले जाना पूर्णतया वर्जित होगा। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षा सामग्री पहले ही चेक कर लेंगे। उन्होंने परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर परीक्षा को निरस्त करते हुए संबंधित पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने आगामी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालय-परीक्षा केंद्रों का शनिवार की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या, प्रश्न पुस्तिका का रखरखाव, परीक्षा हाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा, परीक्षार्थियों में प्रवेश पत्र वितरण की जानकारी ली। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्राकृतिक घटना एवं धन वसूली की शिकायत पर सख्त कार्रवाई एवं परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए एफआईआर कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। जखनिया में परीक्षा केंद्र की जांच के दौरान वहां के उपजिलाधिकारी शिवशरण अप्पा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed