{"_id":"5a58f0034f1c1be1408b46fe","slug":"61515778051-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही संतोष यादव ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र और समाज के उन्नयन के आधार होते हैं। युवा ऊर्जा समाज और राष्ट्र को बेहतर दिशा देती है। यह बातें शुक्रवार को नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा महोत्सव में उन्होंने कही।
युवा शक्ति संघ की तरफ से आयोजित महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। उत्तर प्रदेश केशरी किशन यादव, पूर्वांचल केशरी चंद्रभूषण, ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह, हाकी खिलाड़ी अजय यादव, समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले आरबी यादव, अंजनी सिंह, राकेश रोशन, शिक्षा के क्षेत्र में रमेश यादव, अजय, विशाल यादव, शशिकांत गौतम, सोनू यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवानंद पाल, अनिल कुमार यादव, उमेश, सतीश, फैयाज अहमद के अलावा कुछ दिन पहले बदमाशों को पकड़ने के लिए जान की बाजी लगाने वाले चंदन निषाद को पर्वतारोही संतोष यादव ने अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। संघ की युवा महोत्सव स्मारिका 2018 का पर्वतारोही संतोष यादव ने विमोचन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया। इस मौके पर यशवीर सिंह, राकेश रोशन यादव, डा.शिवेंद्र सिंह, जिपं सदस्य सत्या यादव, मनीष यादव, आरबी यादव, राहुल पासी, विधायक प्रतिनिधि आशु दुबे, पंकज श्रीवास्तव, सौम्यप्रकाश बरनवाल, जफर, जलालुद्दीन, इमरान आदि मौजूद थे। संचालन संघ के प्रवक्ता शमशेर सिंह एवं आभार संघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने प्रकट किया।