फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रक्षाबंधन: बाजारों में बनी रही चहल-पहल

रक्षाबंधन: बाजारों में बनी रही चहल-पहल

Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: बाजारों में बनी रही चहल-पहल
गाजीपुर। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। तरह-तरह की सजाई गई राखी तथा मिठाई की दूकानों पर देर शाम तक खरीदारी का क्रम बना रहा। इसके साथ ही अन्य प्रकार की सामग्रियों की दूकानों पर भी ग्राहक जमे रहे। सबसे अधिक भीड़ शाम के समय हुई, जिसके चलते कई मार्गों पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर करीब एक सप्ताह पहले से महुआबाग, मिश्रबाजार, गोराबाजार, टाउनहाल, लंका, रौजा, लालदरवाजा, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, सकलेनाबाद आदि इलाकों में राखी की दूकानें सजा दी गई थीं। इन दूकानों पर बहनों ने राखी खरीद भी शुरू कर दी थी, लेकिन खरीददारों की संख्या में कमी थी। इसी क्रम में पर्व से एक दिन पूर्व रविवार को दोपहर बाद से राखी की दूकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई भी ऐसी दूकान नहीं दिख रही थी, जिस पर म हिलाएं और युवतियां राखी की खरीददारी न कर रही हों। युवतियां और महिलाएं दूकानों पर तरह-तरह की राखियों को पसंद कर रही थीं। भाई की कलाई पर कौन सी राखी सजेगी, इसके लिए वह तमाम प्रकार की वेरायटी को देख रही थीं। छोटी बच्चियां भी राखी को लेकर काफी उत्साहित दिख रही थी। बाजारों में धागा, फैंसी राखियों के अलावा नग की राखियों को खूब पसंद किया गया। राखी की खरीददारी के लिए सबसे ज्यादा भीड़ शहर के महुआबाग और मिश्रबाजार में रही। महुआबाग में जहां एक ही स्थान पर एक दर्जन से अधिक राखी की दूकानें लगी थीं, वहीं मिश्रबाजार में भी आधा दर्जन से अधिक दूकानें लगी थीं। इन दूकानों पर मोल-भाव के बीच देर रात तक बिक्री का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, करीमुद्दीनपुर, भीमापार, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, करंडा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, जमानिया, सेवराई, गहमर, जखनिया, मतसा, दिलदारनगर, नंदगंज सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी खरीददारी की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed