फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रांसफार्मर का पैनल लगने से छह घंटा गुल रही बती

ट्रांसफार्मर का पैनल लगने से छह घंटा गुल रही बती

Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का पैनल लगने से छह घंटा गुल रही बती
गाजीपुर। पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का पैनल लगाए जाने का कार्य मंगलवार को किया गया। इसकी वजह से विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति सुबह दस बजे बंद कर दी गई। काम पूरा कर शाम को तीन बजे सप्लाई शुरू की गई। लगातार छह घंटा बत्ती गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी में पसीना पोछते हुए बिजली आने का इंतजार करते रहे। विद्युत पर आधारित कारोबारी निराशा के बीच हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
विज्ञापन

पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर कुछ माह पहले दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आज उसमें नया पैनल लगाने के लिए सुबह दस बजे उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे डीएम आवास, गोराबाजार, कचहरी, नवापुरा सहित दर्जनों मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। जिन लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हो गई कि आज आपूर्ति ठप रहेगी, वह तो निश्चिंत थे लेकिन जिन्हें नहीं जानकारी थी, वह अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। जिन लोगों के पास विद्युत उपकेंद्र या अधिकारियों का नंबर था, वह फोन मिलाकर यह पता करने में लगे रहे कि आपूर्ति कब तक चालू होगी। यह पता करने के लिए कई लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। कटौती के दौरान गर्मी से परेशान लोग पसीना पोछते रहे। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे निराशा के बीच बत्ती आने का इंतजार करते रहे। दिन में तीन बजे आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------
विद्युत उपकेंद्र पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में नया पैनल लगाने का कार्य किया जाना था। इसके लिए सुबह 10 से 2.55 तक उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति बंद थी। चित्रसेन, जेई पीरनगर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed