{"_id":"596511764f1c1b72268b4664","slug":"61499795830-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा तथा घड़ी की दूकान से नगदी सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा तथा घड़ी की दूकान से नगदी सहित लाखों की चोरी
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार बाजार में सोमवार की रात चोर एक दूकान का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी सहित लगभग तीन दर्जन मोबाइल उठा ले गए। दूकान से चुराई आलमारी घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलो मीटर दूर सड़क के किनारे खेत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
औड़िहार बाजार में वाराणसी-जौनपुर रोड को जोड़ने वाली गली बाजार की महत्वपूर्ण गली मानी जाती हैं। नगर के ही सुभाष सेठ की घड़ी तथा सराफा की दूकान है, वहीं उनका बेटा आशीष सेठ मोबाइल भी बेचता है। रविवार की शाम को आशीष दर्शन करने मैहर चला गया था। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने सुभाष सेठ को उनके दूकान का ताला टूटा होने और सामान बाहर गिरा होने की सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही व्यापारी दूकान पर पहुंचा तो देखा कि पैसों और गहनों की आलमारी के साथ शो केस से मोबाइल गायब है। सुभाष सेठ ने बताया कि छोटे चांदी के गहनों के साथ छह जोड़ी पायल लगभग 25000 रुपये की आलमारी समेत गायब है। लगभग 30 मोबाइल सेट आधा दर्जन घड़ी और एक दराज में रखा 3000 रुपये भी चोर लेकर चले गए हैं। इसके बाद 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम की जांच के दौरान कुछ राहगीरों ने आलमारी को महमूदपुर स्कूल के पास जोगीबीर मंदिर के पास होने की खबर दी। सीओ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।