फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   58 thousand youth applied for Agniveer recruitment

Ghazipur News: अग्निवीर भर्ती के लिए 58 हजार युवाओं ने किया आवेदन

Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
58 thousand youth applied for Agniveer recruitment
वाराणसी। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा जून में हो सकती है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जुलाई और अगस्त में कराने की तैयारी है। 12 जिलों के 58 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गाजीपुर से सर्वाधिक 11,401 ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर में जनरल केटेगरी के 7910, टेक्निकल के लिए 527, क्लर्क में 639, ट्रेड मैन 8वीं पास 84 और ट्रेड मैन 10वीं पास में 2241 आवेदन है। भर्ती को लेकर जिले के युवाओं में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

बलिया में जनरल के 6457, टेक्निकल के लिए 436, क्लर्क में 441, ट्रेड मैन 8वीं पास में 58 और ट्रेन मैन 10वीं पास में 1571 है। वाराणसी में जनरल के 3443, टेक्निकल के लिए 210, क्लर्क में 226, ट्रेड मैन 8वीं पास 67 और ट्रेन मैन 10वीं पास 1081 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में जनरल के 3920, टेक्निकल के 149, क्लर्क में 196, ट्रेड मैन 8वीं पास 49 और ट्रेन मैन के लिए 10वीं पास 1119 युवाओं ने आवेदन किया है।
जौनपुर में जनरल के लिए 3314, टेक्निकल के लिए 99, क्लर्क में 126, ट्रेड मैन 8वीं पास 53 और ट्रेन मैन में 10वीं पास 883 युवाओं ने आवेदन किया है। मऊ में जनरल के लिए 2359, टेक्निकल के लिए 123, क्लर्क में 147, ट्रेड मैन 8वीं पास 28 और ट्रेन मैन 10वीं पास 712 युवाओं ने आवेदन किया है।
चंदौली में जनरल के लिए 2738, टेक्निकल के लिए 130, क्लर्क में 142, ट्रेड मैन 8वीं पास 33 और ट्रेन मैन 10वीं पास 748 युवाओं ने आवेदन किया है। मिर्जापुर में जनरल के लिए 1855, टेक्निकल के लिए 72, क्लर्क में 67, ट्रेड मैन 8वीं पास 52 और ट्रेन मैन 10वीं पास 481 युवाओं ने आवेदन किया है।

सोनभद्र में जनरल के लिए 268, टेक्निकल के लिए 16, क्लर्क में 15, ट्रेड मैन 8वीं पास 3 और ट्रेन मैन 10वीं पास 56 युवाओं ने आवेदन किया है।
लिखित परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी मैदानों की तैयारी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed