{"_id":"5bec62f2bdec2269a2078fc5","slug":"51542218482-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता के बिना रोगों से बचाव असंभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता के बिना रोगों से बचाव असंभव
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस एवं विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर इन रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए चलाए जा रहे सरकारी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को इससे बचाव के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शिव शरण अप्पा ने कहा कि आज मधुमेह गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसी प्रकार फाइलेरिया भी एक कष्टदायक रोग है। इन रोगों से बचाव के लिए जागरूकता के हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्या ने कहा कि फाइलेरिया पर रोकथाम के लिए बुधवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नि:शुल्क दवा वितरित किया जाएगा। बताया कि जिला अस्पताल में मधुमेह की जांच के लिए भी निशुल्क शिविर लगाया गया है। इसमें जांच के बाद आवश्यक परामर्श और दवा वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डा. एसपी पाल ने बताया कि फाइलेरिया संक्रामक रोग है जो मच्छर के काटने से फैलता है। इसमें बुखार, दर्द के साथ ही जननांगों के आस पास सूजन और दर्द होता है। 14 से 16 नवंबर तक अभियान चला कर लोगों को इससे बचाव के लिए दवा दी जाएगी। अन्य वक्ताओ ने भी इन रोगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। मधुमेह से बचाव के लिए योग- व्यायाम करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सीएमएस डा. एसएन प्रसाद, एसीएमओ डा. आरके सिन्हा, डा. केके वर्मा, डा. डीएपी सिन्हा, डा. प्रेमचंद्र, डा. प्रभात कुमार समेत की चिकित्सक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।