{"_id":"5ba9220b867a557f565e547f","slug":"51537810955-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में आंख और हड्डी रोग के ज्यादा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में आंख और हड्डी रोग के ज्यादा रहे मरीज
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। नगर के दयानंद बाल मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति की ओर से जिला स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 1400 मरीज आए। सबसे ज्यादा मरीज आंख एवं हड्डी रोग के रहे। इसका उद्घाटन चेयरमैन सरिता सोनकर ने फीता काटकर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर में डॉ. एसके सिंह, डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. अनुभा प्रकाश पांडेय एवं डॉ. रीना विश्वकर्मा, डॉ. पंकज यादव, डॉ. अंकेश सेठ, डॉ. कमलेश, डॉ. संजय त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को दवा भी वितरित की गई। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शशि सोनकर, अध्यक्ष गुंजन जायसवाल, प्रबंधक संजय सेठ, कोषाध्यक्ष अरविंद बरनवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक जायसवाल, अनिल सेठ, कंचन जायसवाल, जितेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, शशिकांत जायसवाल, सभासद हिमांशु सोनी आदि उपस्थित थे।