{"_id":"5b4b8c594f1c1b46748b4f0d","slug":"51531677785-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अस्पतालों में मिलेगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अस्पतालों में मिलेगी सस्ती दवाएं
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री की यह सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इन दवा केंद्रों पर अच्छी दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।
जिला अस्पताल में खोले गए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें अब दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी के बालाजी, सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद सहित अस्पताल के कई चिकित्सक तथा कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार महिला जिला अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कहा कि महिलाओं के लिए अस्पताल में और भी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. विनीता जायसवाल तथा महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर महंगी से महंगी दवाएं काफी सस्ते दर पर मिलेंगी। अब मुहम्मदाबाद क्षेत्र में इसकी सेवा शुरू कर दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल के पास कोई मेडिकल स्टोर नहीं होने के कारण लोगों को दवा लेने के लिए दूर जाना पड़ता था। अब उन्हें अस्पताल में ही सभी दवाएं काफी सस्ते दर में मिल जाएंगी। इस अवसर पर तहसीलदार रामाश्रय, डॉ. निरंजन प्रसाद, इकबाल अंसारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, राजेश राय, चौधरी दिनेशचंद्र राय, रविंद्र राय, शशांक राय, सतीश राय, नारायन उपाध्याय आदि उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य तथा चिकित्सा अधिकारी सैदपुर डॉ. एसके सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने जन औषधि केंद्र के लाभ और उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. रविशंकर, डॉ. वीके राय, डॉ. केडी उपाध्याय, अनुराग जायसवाल आदि उपस्थित थे।