{"_id":"5b084afb4f1c1bb06e8b4915","slug":"51527270139-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के तहत दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत के तहत दिया गया प्रशिक्षण
Updated Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत के तहत नगर पालिका और नगर पंचायत में रहने वाले लोगों को लाभान्वित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। वार्डों में 27 मई से होने वाली बैठक के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षित ट्रेनरों ने सभी को प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर सीएमओ डॉ.जीसी मौर्या ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों द्वारा नामित नोडल को 27 मई को आयोजित होने वाली खुली बैठक के लिए प्रशिक्षित किया गया। खुली बैठक में प्राप्त सूची के अनुसार लाभार्थियों की सूचनाएं एकत्र करने का काम होगा। जो लाभार्थी खुली बैठक में 27 मई को नहीं आ सकेंगे। उनके घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सूचना एकत्र कर डाटा फीडिंग करेंगी। इस मौके पर डीपीएम प्रभुनाथ, सभासद आदि मौजूद रहे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक आयोजित हुई। वार्डवार लाभार्थी की सूची उपलब्ध कराई और प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार रत्नेश, नपा अध्यक्ष एहसान जफर अरविन्द राय, विजय शंकर, सत्येंद्र कुमार प्रमोद यादव विकास जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी बृजेश जायसवाल एजाज अहमद अमर नाथ आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर भदौरा के सीडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस योजना में प्रतिवर्ष प्रति परिवार को पांच लाख रुपये का लाभ चिकित्सकीय सुविधा के लिए दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल, डॉ. रविरंजन आदि मौजूद रहे। इसी तरह जंगीपुर, सैदपुर, बहादुरगंज, मुहम्मदाबाद, सादात में प्रशिक्षण दिया जाएगा।