{"_id":"5a4fb48b4f1c1b0a788b6d02","slug":"51515173003-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलफेयर उत्सव’’ की रूप-रेखा तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलफेयर उत्सव’’ की रूप-रेखा तय की
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बैठक शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई। इसमें संस्था की ओर से आयोजित किए जाने वाले 21वें शास्त्रीय एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता तथा 22वें पुरस्कार वितरण समारोह ‘वेलफेयर उत्सव’ की रूपरेखा तय की गई।
संस्था के परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय नृत्य की प्रतियोगिता 21 जनवरी को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में होगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों कनिष्ठ, ज्येष्ठ तथा वरिष्ठ जिसमें कक्षा-4 से स्नातकोत्तर कक्षाओं तक के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। शास्त्रीय तथा लोक नृत्य की प्रतियोगिता में एकल, युगल तथा समूह नृत्य की प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता का परिणाम कार्यक्रम स्थल पर ही क्लब की तरफ से नियुक्त तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से घोषित किया जाएगा। सचिव-कार्यक्रम-प्रभारी सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि सत्र 2017-18 में क्लब की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न लिखित तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसे मेहंदी प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, गणित और तार्किक शक्ति, निबंध, चित्रकला, वादविवाद तथा गायन और नृत्य की प्रतियोगिताओं के अलावा खेल की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को 4 फरवरी को 22वें पुरस्कार वितरण समारोह ‘वेलफेयर उत्सव’ में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण, पर्यावरण तथा महिला कल्याण एवं उत्थान के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद, जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, डा. दीपेंद्र कुमार, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, रामनाथ कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।