फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम

राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम

Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम
गाजीपुर। बहुचर्चित आएसएस कार्यकर्ता एवं पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड का खुलासा न होने से स्थानीय लोगों में रोष गहराता जा रहा है। हत्यारों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को पूर्वांचल युवा मोर्चा और स्वाभिमान संगठन के सदस्यों के साथ दर्जनों लोगों ने ब्राह्मणपुरा चट्टी पर मृतक पत्रकार की दूकान के सामने पहले धरना और बाद में चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मांगों का पत्रक लेते हुए शीघ्र घटना के खुलासा करने का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। लोगों ने चेताया कि यदि 48 घंटे में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वह पुन: आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल युवा मोर्चा और स्वाभिमान संगठन के सदस्यों के साथ दर्जनों लोग ब्राह्मणपुरा चट्टी पर मृतक राजेश मिश्रा की दुकान के सामने सुबह करीब साढ़े नौ बजे धरने पर बैठ गए। साढ़े दस बजे आक्रोशित लोगों ने गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस मौके पर पूर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि घटना के सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे मृतक राजेश के परिवार सहित अन्य लोग दहशत में हैं। अपराध की घटनाएं चरम पर हैं। वहीं इसकी सूचना मिलते ही दिन में 12 बजे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्ता जाम स्थल पर पहुंचे। लोगों से वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस पर दो घंटा बाद लोगों ने जाम समाप्त करते हुए चेतावनी दिया कि अगर 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मृतक राजेश मिश्रा के भाई बृजेश मिश्रा और पूर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने एसपी और सदर एसडीएम को मांगों का पत्रक सौंपा। इधर, इनके जाम की वजह से काफी देर तक आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर डा. देवेश सिंह, दिनेश दुबे, शशिकांत गिरी, पंचदेव सिंह, प्रधान मनोज पांडेय, गोविंद चौधरी, प्रधान नरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सीताराम दुबे, सुरेंद्र मोहन, मनीष राय, धर्मेंद्र राय, रितुराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, मनचंदा उपाध्याय, दीपू सिंह, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed