फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

Sat, 09 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
नंदगंज/भीमापार। नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ शिविर का आयोजन भाजपा नेत्री रुद्रा पांडेय के सौजन्य से किया गया। इसमें 80 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

देवकली ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में प्रसूति रोग की महिलाएं ज्यादा रहीं। रक्त अल्पता एवं श्वेत प्रदर की पीड़ित महिलाएं भी पाई गईं जिन्हें नि:शुल्क दवा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दी गयी। जांच में डॉ. प्रियंका शर्मा ने सहयोग किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज बिंद, सोमारू चौहान, शशिकांत शर्मा, संतोष जायसवाल, आनन्दी शर्मा, रविन्द्र आदि उपस्थित थे।वहीं दुसरी तरफ देवकली ब्लॉक पर भाजपा नेत्री ऊषा सिंह की देखरेख में भी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 60 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस अवसर पर सरिता चौहान, प्रीति चौहान, शांति देवी, तेरसू यादव, कमलेश पांडेय, प्रवीण तिपाठी, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमापार में 155 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण निर्मला पाठक एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम सिंह की देखरेख में कराया गया। शिविर में हीमोफीलिया, टाइफाइड, मलेरिया आदि की जांच की गई। कुष्ठ रोगियों को दवा वितरित की गई। इस मौके पर सुनील गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, मंडल अध्यक्ष लालपरीखा पटवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महिला अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की तरफ से महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 175 एवं नगर के महिला चिकित्सालय में 75 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, उर्मिला गुप्ता, नरेंद्र पाठक, डा.अश्विनी पांडेय, बद्री शर्मा, हरिशरण वर्मा, अरविंद सोनकर, प्रभावती सोनकर, राधिका गुप्ता, कमला पांडेय, गीता देवी, मंजू चौहान, रीता पांडेय, अन्नू चौबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed