{"_id":"6a4021a390a39d8f680626e5","slug":"50000-cash-and-goods-were-stolen-from-the-shop-and-jewellery-was-stolen-from-the-house-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-154980-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दुकान का ताला तोड़ 50 हजार नकद और सामान, मकान से आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दुकान का ताला तोड़ 50 हजार नकद और सामान, मकान से आभूषण चोरी
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और एक मकान को निशाना बनाया। यहां से 50 हजार नकदी और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि चक मेदनी नंबर दो गांव निवासी राजू राय ने तहरीर दी है कि उनकी बेटाबर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर अवाक रह गए। चोर दुकान के पीछे बनी सीढ़ी से छत पर चले गए और दुकान में घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखे 50 हजार रुपये, 11 बंडल तार, 10 टॉर्च, प्लास, टेस्टर और दो सोलर प्लेट आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान में चोरी करने के बाद मकसूदन यादव के घर पर हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजू राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ग्रामीणों ने संदिग्ध को पहचान कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।