फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   49 absent in talent search and 62 in national income and merit based examination

प्रतिभा खोज में 49 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 62 रहे अनुपस्थित

Sun, 13 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
49 absent in talent search and 62 in national income and merit based examination
गाजीपुर। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन रविवार को निर्धारित केंद्रों पर किया गया। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की परीक्षा में 327 उपस्थित एवं 49 अनुपस्थित तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 354 उपस्थित एवं 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सुबह आठ से 12 बजे तक आयोजित थी। इस परीक्षा के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें 260 उपस्थित तथा 40 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इस परीक्षा में 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 67 ने परीक्षा दी जबकि नौ ने छोड़ दी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच कराई गई। इसके लिए बनाए गए केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर पंजीकृत 224 में 191 उपस्थित तथा 33 अनुपस्थित रहे। इसी तरह लूर्दस कांवेंट बालिका इंटर कालेज में पंजीकृत 192 में 163 उपस्थित एवं 29 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed