फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   4.42 lakh farmers of the district received Kisan Samman Nidhi

Ghazipur News: जनपद के 4.42 लाख किसानों को मिली किसान सम्मान निधि

Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
4.42 lakh farmers of the district received Kisan Samman Nidhi
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री की ओर से बटन दबाते ही जिले के 4.42 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पहुंच गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से शासन को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के लिए 4.42 लाख किसानों की सूची भेजी गई थी। वहीं किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकी व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आकुंसपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मक्का योजना के तहत किसान वृषकेतु सिंह व देवेंद्र यादव मक्के की खेती की प्रदर्शनी आयोजित करने पर निशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया। किसानों को आधुनिक तकनीकी संग खेती करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति ऊपर उठ सके। साथ ही जनपद के 16 विकासखंडों में स्थित कृषि निवेश केंद्र पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि बिरनो ब्लॉक में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed