{"_id":"675889ded2b29b9da40a65aa","slug":"44-ration-cards-have-not-been-e-kyced-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-124814-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 44 फीसदी राशन कार्ड की नहीं हुई ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 44 फीसदी राशन कार्ड की नहीं हुई ई-केवाईसी
विज्ञापन
गाजीपुर। राशनकार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी करानी है लेकिन जनपद में अब तक 44 प्रतिशत राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। जबकि निर्धारित अवधि समाप्त होने में 20 दिन शेष हैं। ऐसे में शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर पाना चुनौती से कम नहीं है।
फर्जी राशन कार्डधारकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को लागू की है। इसी के तहत राशनकार्ड यूनिटों में पारदर्शिता लाने के लिए उसमें दर्ज सभी राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराई जा रही है। ई-केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड धारकों की पहचान को सत्यापित करना है।
इससे यह पुष्टि हो जाएगी कि कार्ड में दर्ज सभी नाम वर्तमान में हैं। जून माह से यह कवायद की जा रही है। जिले में वर्तमान में 6 लाख 32 हजार 729 कार्ड धारक और उसमें 28 लाख 16 हजार 239 यूनिट दर्ज हैं। इसमें 59537 अंत्योदय कार्ड के 2 लाख 7 हजार 890 यूनिट तथा पात्र गृहस्थी के 573192 कार्ड के 268349 यूनिट हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता का ही नतीजा है कि अब तक 1835 675 यूनिट की ही ई-केवाईसी हो सकी है।
विज्ञापन
यह कुल सदस्यों का करीब 66 प्रतिशत है। इस कार्य के लिए शासन की ओर से 31 दिसंबर की समय सीमा निश्चित की गई है। निर्धारित अवधि समाप्त होने में 20 दिन ही शेष हैं। ऐसे में गिनती के बचे दिनों में 34 फीसदी यानी 9 लाख 80 हजार से अधिक यूनिट की ई-केवाईसी का कार्य पूरा कर पाना मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है। अगर समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी नहीं की तो कार्डधारकों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
ई-केवाईसी का काम 31 दिसंबर तक पूरा करना है। कार्डधारक और उनके परिवार के सदस्य उचित मूल्य की दुकान में पीओएस मशीन पर अंगूठे का निशान लगाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। - अनंत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी