{"_id":"5c02c222bdec2241522c5145","slug":"41543684642-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर में राजकीय सिटी इंटर कालेज और जूनियर में एमएएच ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर में राजकीय सिटी इंटर कालेज और जूनियर में एमएएच ने मारी बाजी
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर को पहला और जूनियर वर्ग में एमएएच इंटर कालेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इन दोनों विद्यालयों का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। अब इन दोनों विद्यालयों की टीम प्रदेश स्तर पर इसी माह होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेष्ठ माडल प्रस्तुत करने वाले 10 विद्यालयों का चयन किया गया। प्रोत्साहन राशि के तहत इन विद्यालयों को एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
श्रेष्ठ माडल के चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र के अलावा पीजी कॉलेज गाजीपुर के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जी. सिंह, महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर मिश्र, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार और डायट के दो प्रवक्ता शामिल रहे। श्रेष्ठ 10 मॉडल का जो चयन किया गया है, उसमें राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर और एमएएच इंटर कॉलेज के अलावा जीजीआईसी गाजीपुर, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज मोलनापुर, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज मच्छटी, शंकर बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सौरी और आदर्श इंटर कॉलेज शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने विजेता टीम को प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव, सिंहासन सिंह कुशवाहा, रघुवर यादव, रामकृपाल पांडेय, गोपीनाथ मौर्या, दुर्गावती देवी, आशा देवी, गोपाल सिंह, सुधीर कुमार विश्वास, जयप्रकाश गुप्ता, साधना, सनातन गहलोत आदि उपस्थित थे। संचालन रामप्रवेश तिवारी ने किया।