फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जाम में पांच घंटे तक ठहरी रही रफ्तार.

जाम में पांच घंटे तक ठहरी रही रफ्तार.

Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जाम में पांच घंटे तक ठहरी रही रफ्तार.
सुहवल(गाजीपुर)। गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर आवागमन करने वालों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन लोगों को जाम में पसीना बहाना पड़ रहा है। कभी पांच तो कभी छह से आठ घंटे तक जाम लग रहा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसकर किसी की ट्रेन छूट जा रही है तो कर्मचारी और छात्र-छात्राएं समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस मार्ग पर शनिवार को राहगीरों को पांच घंटे तक जाम में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर नो-इंट्री में सड़क के एक तरफ ट्रकों की कतार लगी थी। सुबह करीब पांच बजे मेदिनीपुर के पास बगल से चार पहिया वाहन के निकलने के दौरान सामने से दूसरा वाहन आने पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में हमीद सेतु से लेकर गाजीपुर घाट ताड़ीघाट बारा स्टेट हाईवे पर मेदिनीपुर से नवली तक एवं मेदिनीपुर से मलसा तक इस कदर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लगी थी। आलम यह हो गया कि दोपहिया वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया था। हमीद सेतु वाहनों से पूरी तरह से भर गया था। जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे। चालक बार-बार वाहन से उतरकर यह पता करते रहे कि जाम की क्या स्थिति है और कब तक आवागमन सुचारु हो जाएगा। बाइक सवार लोगों से यह पूछते रहे है कि आगे जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता है या नहीं। वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर लोगों में बहस के साथ ही किचकिच होती रही। सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी इस बात से परेशान रहे कि वह समय से दफ्तर नहीं पहुंच सकेंगे। परेशान लोग यातायात व्यवस्था को कोसते हुए कहते रहे कि वर्षों पहले बक्सर-भरौली सेतु से भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया, जिसके चलते इस मार्ग पर दिन पर दिन वाहनों का दबाव बढ़ता गया, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं किया। इसका खामियाजा आए दिन लोगों को जाम का झाम झेलकर भुगतना पड़ रहा है। पुलिस ने काफी प्रयास कर दिन में 10 बजे आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed