{"_id":"5ba92024867a557f67734bb3","slug":"41537810468-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल अधिवक्ता हाथों में नारा लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। सिविल बार संघ से निकला जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ पुन: सभा स्थल पर पहुंचा। इससे पहले सिविल बार संघ की ओर से पूरे जिले के बार संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर बैठक की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायाधीश अपने रवैए से बाज नहीं आ रहे हैं। वाद कारियों के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहे हैं। अधिवक्ता मांग पूरा होने तक चुप बैठने वाले नहीं हैं। मांग की पूर्ति होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि 25 सितंबर को संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई है। इसमें अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक एवं जुलूस में धीरेंद्रनाथ सिंह, सुरेश सिंह, रामाधार राय, चंद्रबली राय, सिद्धनाथ राय, ओमप्रकाश गुप्ता, ह्रदयनारायण सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, जयसूर्य भट्ट, साधन चक्रवर्ती, आफताब अहमद, इफ्तेखार अहमद, सुदामा सिंह, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष अजय पाठक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय एवं संचालन महासचिव अजयवीर सिंह यादव ने किया।