फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विदेशी सैलानियों ने लिया शहर का नजारा

विदेशी सैलानियों ने लिया शहर का नजारा

Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विदेशी सैलानियों ने लिया शहर का नजारा
गाजीपुर। जल मार्ग से आए विदेशी सैलानियों ने सोमवार को शहर के लार्ड कार्नावालिस का मकबरा तथा बाजार में घूम कर आनंद उठाया। जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका से आए 22 सदस्यों का यह दल 17 अगस्त को कोलकाता से चला। सोमवार की सुबह गाजीपुर पहुंच कर सैलानी शहर घूमते रहे। पर्यटकों ने बाजार से खरीददारी भी की।
विज्ञापन

विभिन्न देशों से आए पर्यटक पटना, मनेर और बक्सर घूमने के बाद सोमवार को जलमार्ग के राजमहल जहाज से गाजीपुर शहर पहुंचे थे। कलक्ट रघाट से सभी सैलानियों ने पहले बाजार का भ्रमण किया। मिश्र बाजार में दुकानों पर खरीददारी भी की। इसके बाद वह गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नावालिस के मकबरे के पास पहुंचे। उनके साथ चल रहे गाइड विश्वजीत सिंह ने पूरे मकबरे के इतिहास की उन्हें जानकारी दी। इस दौरान उनकी ओर से पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। पर्यटक काफी संतुष्ट नजर आ रहे थे। करीब तीन घंटे तक वह शहर में रहे। सैलानियों ने बताया कि यह शहर उन्हें अच्छा लगा तथा यहां के लोग भी। श्री सिंह ने बताया कि यह सैलानी फिर जलमार्ग से बनारस जाएंगे, वहां रुक कर भ्रमण के बाद फिर यह दल आगे चुनार जाएगा। चुनार का किला और स्थानीय हस्तकला की जानकारी लेने के बाद यह दल वापस चला जाएगा। उधर सैलानियों के शहर में प्रवेश करते ही बच्चे से बूढ़े तक की नजर उन पर टिक गई थी। उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट जा रही थी। हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा था। जानकारों की माने तो एक-दो विदेशी कभी-कभार लार्ड कार्नावालिस के मकबरे को देखने जरूर आते रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सैलानी बहुत साल बाद यहां पहुंचे हैं। सैलानियों के आने से लेकर जाने तक लोगों में कुछ जानने की जिज्ञासा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed