{"_id":"5b731ecc42c7921471183806","slug":"41534271180-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा निकाल दोहराया देश सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा निकाल दोहराया देश सेवा का संकल्प
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के तत्वावधान में अखंड भारत दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गायत्री नगर से शुरू हुई तथा विश्वेशरगंज तिराहे पर समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। जिस मार्ग से यह यात्रा गुजर रही थी वहां के लोगों के मुंह से अपने आप भारत माता की जय निकल जा रहा था।
गायत्री नगर से चली यह यात्रा टेढ़ी बाजार, नखास, चीतनाथ, स्टीमरघाट, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज, पचरास्ता, लालदरवाजा, मिश्र बाजार होते हुए विश्वेशरगंज पर पहुंच कर एक सभा के रुप में तब्दील हो गई। यात्रा में चल रहे युवक हाथों में तिरंगा तथा गले में तिरंगी पट्टी लपेटे हुए चल रहे थे। पूरे रास्ते भर देश भक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही। सबका उत्साह देखते ही बन रहा था। सभा में जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा ही हमारी आन, बान और शान है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी देशवासियों को अपनी जान की परवाह नहीं करनी है। जिला संयोजक विवेक आर्य ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा हर कीमत पर की जाएगी। नगर अध्यक्ष राम निवास ने कहा कि तिरंगा अखंड भारत की याद दिलाता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हमें सर्वस्व न्यौछावर कर देना है। देश से भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। देशरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर संजय आर्या, भाष्कर सिंह, रामबली यादव, राम किशोर, गणेश तिवारी, सुधांशु तिवारी, विश्वजीत, अनिल यादव, सौरभ, अंजनी, अभिषेक चौबे, राहुल, आशुतोष, जितेंद्र, योगेश आदि रहे।