{"_id":"5b4b8b474f1c1b44748b4e43","slug":"41531677511-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ाने के भय से बकरी छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ाने के भय से बकरी छोड़कर भागे चोर
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से चोर रविवार की दोपहर एक बकरी को लेकर बाइक से भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। पकड़े जाने के भय से चोर मौधा मोड़ पर बकरी को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
बहेरी गांव निवासी फिरोज की बकरी उसके मकान के सामने दोपहर में करीब दो बचे घास चर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे और बकरी को लेकर पतरही की ओर भागने लगे। बकरी स्वामी के साथ अन्य ग्रामीण बाइक से बकरी चोरों का पीछा करने लगे। पकड़े जाने के भय से चोर मौधा मोड़ पर बकरी को छोड़कर फरार ो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बकरी चोरों की पहचान के लिए सड़क किनारे जिन दुकानों में सीसीटीवी लगा था, उसका फुटेज देखा। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर नहीं दी।