फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग का गोला बना ट्रांसफार्मर

आग का गोला बना ट्रांसफार्मर

Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आग का गोला बना ट्रांसफार्मर
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी तिराहा पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इससे मार्ग पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड के साथ विद्युत विभाग को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से संबंधित घरों की बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर आलमपट्टी तिराहा पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। सोमवार को देर शाम करीब छह बजे अचानक ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। इससे आसपास के लोगों सहित मार्ग पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फट जाए, इस आशंका में मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। ट्रांसफार्मर से दूर दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी विभाग के साथ ही फायर कर्मियों को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग ट्रांसफार्मर के करीब जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जिनके घर और दुकान ट्रांसफार्मर के काफी करीब थी, उनकी सांसे इस आशंवावश ऊपर-नीचे होती रही कि कही ट्रांसफार्मर की आग उनके घरों या दुकान में न पहुंच जाए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग की वजह से संबंधित क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि शायद शार्टसर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लगी होगी। फायर कर्मियों ने आग को बुझा दिया। आग की वजह से करीब 30 से 35 घरों की आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसफार्मर को चेक कराया जाएगा, यदि चलने लायक होगा तो मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी और यदि जल गया होगा तो जल्द से जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed