{"_id":"5a8eff224f1c1b2a788b7441","slug":"41519320866-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को बनेगा दिव्यांग प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को बनेगा दिव्यांग प्रमाण-पत्र
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
जिला अस्पताल में बनने वाला दिव्यांग प्रमाणपत्र अब सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को ही सिर्फ बन पाएगा। शासन के निर्देश पर सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को जारी होने वाला प्रमाणपत्र अब विभाग की ओर से नहीं बनाया जाएगा। साथ ही सीएमओ ने जिले के सभी ब्लाकों पर स्थित सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि आशाओं और एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी प्रचार-प्रसार के माध्यम से दी जाए।
सीएमओ ने बताया कि शासन की मंशा है कि सप्ताह के प्रथम दिन दिव्यांगों का प्रमाणपत्र विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को आयोजित दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरण शिविर के तहत सात दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किया गया लेकिन अधिकांश लोगों को जानकारी न होने पर आज भी दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया गया। सीएमओ ने पत्र जारी कर सीएचसी और पीएचसी के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में आशाओं और एएनएम के माध्यम से इसके वितरण के लिए निर्धारित किए गए दिन के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दें। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि सहूलियत के तौर पर आज विकलांग प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन विकलांग प्रमाणपत्र वितरण शिविर का आयोजन अब सिर्फ सप्ताह के प्रथम सप्ताह सोमवार को किया जाएगा।