{"_id":"5a8076474f1c1b05738b6d15","slug":"41518368327-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ का जनपदीय अधिवेशन शहर के लंका स्थित डा. अंबेडकर उद्यान में रविवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. रामविलास भारती ने कहा कि अगर एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करना है तो इस देश के हर वर्ग-समुदाय की समस्याओं का निदान होना नितांत आवश्यक है। अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षकों की समस्याएं अन्य सामान्य वर्ग के शिक्षकों से भिन्न होती है। उनकी समस्याओं का निदान किए बगैर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं एक बेहतर राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। अधिवेशन में बाबूराम, जितेंद्र, रामदत्त राम, राधेश्याम भारती, नंदू राम, ओमप्रकाश, हरिशंकर, मनोज, तुलसी, राजेंद्र सावंत, कैलाश, राजेश भारती, प्रेमबाला, सुमन, कुसुम, कलावती, छाया, मंजू आनंद, दिनेश, कुलवीर आदि उपस्थित थे। संचालन ज्ञानेंद्र कुमार ने किया।