{"_id":"59da6f6d4f1c1b65548b6581","slug":"41507487597-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए बनी चुनौती
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के अंदर हौसलाबुलंद बदमाशों ने लगभग आधा दर्जन ताबड़तोड़ हत्याएं कर कानून व्यवस्था को तार-तार करते हुए पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है। यही नहीं चोरी की घटनाओं का पता लगाने में भी पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हुई है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी उर्वरक विक्रेता सिद्धनाथ सिंह यादव की गोली मारकर हत्या के पूर्व बदमाशों ने बरेसर थाना क्षेत्र के डाही के ग्राम प्रधान जयप्रकाश राम (35 वर्ष) को 23 अगस्त की शाम को अलावलपुर चट्टी पर सरेआम शाम साढ़े पांच बजे रंगदारी न देने पर गोली मार दी। इलाज के दौरान 10 सितंबर को वाराणसी में मौत हो गई। ग्रामीणों ने अलावलपुर चट्टी पर ग्राम प्रधान का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके अलावा करीमुददीनपुर थाना क्षेत्र के महुवारी उर्फ अफलेपुर बागा मेें 8 सितंबर को हरेराम यादव को उनके भतीजे ने फावड़े से काट डाला। गोड़उर में अंजनी राय ने बीते 20 सितंबर की रात में 10 बजे अपने पिता राजनारायण राय और विनय राय की गोली मारकर हत्या कर दी। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ पर स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमा को 24 सितंबर को अपराधियों ने खंडित कर नगर का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा दर्जनों चोरी, छिनैती एवं मोटर खोल लेने की घटनाएं हुई। सिर्फ करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर में राजेश कुशवाहा, हरदासपुर में रिटायर्ड सैनिक हरिपत राजभर के घर से चोरों ने लाखों का माल साफ किया। खेतों में दर्जनों मोटर चोर खोल ले गए। शाहपुर दुबिहा में सरकारी ट्यूबवेल के मोटर भी चोर खोल ले गए। पुलिस आज-तक इन चोरियों का खुलासा करने में विफल रही है। पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन