फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रांसफार्मर जला, पांच-सात घंटे ही मिल रही है बिजली

ट्रांसफार्मर जला, पांच-सात घंटे ही मिल रही है बिजली

Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जला, पांच-सात घंटे ही मिल रही है बिजली
जंगीपुर (गाजीपुर)। अंधऊ उपकेंद्र पर लगा दस एमबीए का ट्रांसफार्मर जलने से छह दिनों से दर्जनों गांव में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है। 24 घंटे में केवल पांच से सात घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली न मिलने से एक तरफ जहां भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश की वजह से मौसम काफी राहत भरा है। इन दिनों बिजली न रहने से दर्जनभर से अधिक गांवों अंधेरा पसरा हुआ है। बरसात में विषैले जीव-जंतुओं के निकलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अंधऊ उपकेंद्र पर लगा दस एमबीए का ट्रांसफार्मर चार जुलाई की सुबह करीब दस बजे जल गया। इस वजह से इससे संबंधित हसनापुर, चकहीबुल्ला, करकापुर, अहिरपुरवा, तिरकौलिया, सआदतपुर, सोहबतिया, पचला सहित दर्जनभर से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। उपकेंद्र पर लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से इन गांवों को शिफ्ट वाइज चार-चार घंटा बिजली आपूर्ति करते हुए 24 घंटे में पांच से सात घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में कूलर-पंखा न चलने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। जिन लोगों ने इंवर्टर लगा रखा है चार्ज न होने से उसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। अनापूर्ति की वजह से बिजली पर आधारित कारोबार भी चौपट हो गया है। बिजली के अभाव में खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

किसान रामजन्म यादव, रामश्रृंगार तिवारी, गुड्डू तिवारी, नन्हें यादव, दीनदयाल कुशवाहा, दरोगा सिंह, रामजनाराण सिंह, पारस यादव आदि ने बताया कि अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खेती के काम में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इस संबंध में अंधऊ उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार जुलाई की सुबह 1.45 बजे दस एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दूसरे ट्रांसफार्मर से बारी-बारी से गांव को चार-चार घंटे सप्लाई दी जा रही है। 24 घंटे में 10 से 12 घंटा आपूर्ति की जा रही है। जेई मारकंडेय यादव ने बताया कि सोमवार की रात तक ट्रांसफार्मर आ जाएगा। उसके लग जाने के बाद से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed