फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   360 people of Khajuri and Amaura villages assumed membership of the party

खजुरी और अमौरा गांव के 360 लोगों ने पार्टी की ग्रहण की सदस्यता

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
360 people of Khajuri and Amaura villages assumed membership of the party
तहसील क्षेत्र के खजुरी एवं अमौरा गांव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जमानिया विधानसभा के युवा नेता अहमद शमशाद की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को 360 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जनपद में कांग्रेस के पांच लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद के न्याय पंचायतों के सभी ग्राम सभाओं में लगातार नए सदस्य बना रहे हैं और कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का काम कर रहे हैं। इसकी मानीटरिंग प्रदेश एवं जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। 32 वर्षों के गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन से हताश निराश जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर जावेद अहमद खान, आरिफ अंसारी, जलील अहमद, यूसुफ खान कराटा, ग्राम प्रधान संजय असगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed