{"_id":"6ae659b3d2df735196084c58","slug":"350-people-participated-in-the-run-for-unity-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-163123-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रन फॉर यूनिटी दौड़ में 350 लोगों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रन फॉर यूनिटी दौड़ में 350 लोगों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के गेट से शुरू होते रन फॉर यूनिटी की दौड़ में शामिल एथलीट
- फोटो : doda news
गाजीपुर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ का शुभारंभ एसपी विनय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहे तक निकाली गई, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार जोशी, सीओ अनिल कुमार, क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर कोतवाल प्रमोद कुमार, टीआई बालेन्द्र कुमार यादव, सभी खेलो के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी, पुलिस के जवानों संग 350 लोगों ने प्रतिभाग किया।
हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली भव्य एकता रैली : जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। एकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर श्री निवास सिंह ने की। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता के गगनभेदी नारे लगाए तथा नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
रैली के समापन पर उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेट्स ने राष्ट्र की एकता व संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह सहित समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी व हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। संवाद