फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   35 fake rusticates in B.Ed semester exam

Ghazipur News: बीएड की सेमेस्टर परीक्षा में 35 नकलची रस्टीकेट

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
35 fake rusticates in B.Ed semester exam
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीएड विषम सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को 35 नकलची पकड़े गए। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज में भी दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कॉलेज में 20 बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। शुक्रवार को हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 1577 में 1540 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान 18 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस और पीएससी के साथ प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की परीक्षा में पंजीकृत 608 में से 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। जमानिया : स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में उड़ाका दल ने 15 परीक्षार्थियों अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा।
उन्होंने बताया कि कुल 737 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से 728 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed