फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   34678 candidates took the exam first day police recruitment

Ghazipur News: पुलिस भर्ती में पहले दिन 34678 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 1322 नहीं पहुंचे

Sat, 17 Feb 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
34678 candidates took the exam first day police recruitment
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी पद की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में बनाए गए 45 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। पहले दिन हुई इस परीक्षा में दोनों पाली में 34678 परीक्षार्थी उपस्थित थे जबकि 1322 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दो दिन 17 एवं 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में 72 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसके लिए शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन दो पालियों क्रमश: सुबह 10 से 12 एवं दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक कराई जा रही है। इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 18-18 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पहले दिन गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसको नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। पहली पाली में कुल 18 हजार में 17 हजार 338 उपस्थित रहे, जबकि 662 अनुपस्थित थे। इसी तरह दूसरी पाली में 18 हजार में 660 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 17340 शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, आदर्श इंटर कालेज मुहआबाग, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज महुआबाग एवं शिवकुमार शास्त्री इंटर काॅलेज जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुंचकर परिक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को आधार से चेक किया।
उन्होंने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक के साथ लगाए गए सेक्टर एवं जोनल तथा स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी केंद्र पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) दिनेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सकुशल संपन्न होते पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed