फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   329 candidates selected in the fair

मेले में 329 अभ्यर्थियों का किया चयन

Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
329 candidates selected in the fair
गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि मेले में 5062 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 1329 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेला में 22 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम गाजीपुर, एसएलवी सिक्योरिटी सर्विस प्रा.लि. हरियाणा, बोन इंडिया सर्विस प्रा.लि., शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजी लि., आर्कटिक इंडस्ट्रीज, एक्सजेंट एक्वा प्रा.लि., जीएस सिक्योर साल्यूशन इंडिया नोएडा तथा रोहित हाईब्रिड सीड्स प्रा.लि. गाजीपुर द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, ड्राइवर, एकाउंटेंट, सिक्योरिटी गार्ड, मशीन आपरेटर, बीमा अभिकर्ता आदि पदों पर चयन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed