फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3200 income tax payers were taking Kisan Samman Nidhi

Ghazipur News: किसान सम्मान निधि ले रहे थे 3200 आयकर दाता

Mon, 18 Mar 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
3200 income tax payers were taking Kisan Samman Nidhi
गाजीपुर। किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। हालांकि इस योजना में भी अपात्रों ने सेंधमारी कर ली है। जिले में 3200 आयकर दाता इस योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे किसानों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया था। साथ ही इनसे एक करोड़ दस लाख रुपये की रिकवरी की गई है। जिले में दो लाख पंद्रह हजार किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। इनमें बहुत से किसान अपात्र होने के बाद भी योजना का लाभ ले रहे हैं। इसकी शिकायतें मिलने के बाद कृषि विभाग ने जांच कराई तो पाया गया है कि 3200 लोग लाभार्थी हैं, जो आयकर भरते हैं। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद कृषि विभाग ने सभी 3200 लोगों को नोटिस जारी किया। साथ ही अपात्र किसानों से अब तक एक करोड़ दस लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। कृषि विभाग की कार्रवाई अपात्र किसानों में खलबली मच गई। उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि अपात्राें से एक करोड़ दस लाख की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed