फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 presiding officers were found absent in both the shifts

Ghazipur News: दोनों पालियों में 32 पीठासीन अधिकारी पाए गए अनुपस्थित

Sun, 05 May 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
32 presiding officers were found absent in both the shifts
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ। 33 कक्षों में दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट संचालन, मतदान से पूर्व, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्याें की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रथम पाली में 11 एवं द्वितीय पाली में 21 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए उनके विरुद्ध सुंसगत धाराओं के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जितने भी कार्मिक नहीं आए हैं वह पांच मई को सुबह नौ बजे पीजी कॉलेज पहुंचकर अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण प्राप्त न करने की दशा में एफआईआर दर्ज कराते हुए सुंसगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed