फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बीएसएनएल कर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

बीएसएनएल कर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
गाजीपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों की तीन दिवसिय हड़ताल के अंतिम दिन बुधवार को पीर नगर कार्यालय परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर वार्ता के समय सरकार को सदबुद्धि मिले इसके लिए यह यज्ञ आवश्यक है। चेतावनी दिया कि अगर मांगे पूरी नहीं किया गया तो यह लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

पीर नगर जिला कार्यालय के परिसर में बकाशयदे यज्ञ की वेदी का निर्माण किया गया तथा उसके चारों ओर बैठ कर कर्मचारियों ने आहुति दी। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पहले चरण में तीन दिन का हड़ताल प्रस्तावित था। इसके बाद आगे जो भी निर्देश आएगा उसके अनुपालन में लड़ाई होगी। बताया कि पेंशन का रिवीजन, कंट्रीव्यूशन, आउट सोर्सिंग आदि गंभीर समस्याएं है जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पंद्रह प्रतिशत फिटमेंट के साथ तीसरे पे-रिवीजन का निराकरण, बीएसएनएल के 4 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन आदि जायज बातों की सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि यह हड़ताल जिले के सभी तहसील कार्यालयों पर भी चल रहा था। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह चौहान, शैलेन्द्र राय, राकेश चौरसिया, नफीस अहमद,सर्वेश यादव, अपरवल यादव, बीबी त्रिपाठी, उमाशंकर प्रजापति, आतिश कुमार, राजित सिंह, वीके सिंह, अरुण कुमार, श्याम कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, अबरार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार यादव, विभव, स्वारथ यादव, मेवालाल, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार, हिमांशु कुमार, अमेरिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed