{"_id":"5bfd7c38bdec22416f231b26","slug":"31543339064-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का फाइनल में प्रवेश
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में स्व. कांता राम मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने वाराणसी को 12 रन से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
गोरखपुर की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए। टीम की तरफ से कृष्णमोहन ने 49 गेंदों में 60 तथा जयसिंह यादव ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए। 154 रन का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी वाराणसी की टीम 141 रन बना कर आल आउट हो गई। वाराणसी के कप्तान संदीप मित्तल ने 50 गेंदों पर 64 एवं सुधीर सिंह ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए। प्रारंभ में मुख्य अतिथि कासिमाबाद के ब्लॉक प्रमुख अनिल राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर की भूमिका योगेंद्र शर्मा एवं मिर्जा फहीम बेग ने निभाई। कमेंट्रेटर सरफराज अहमद, मुहम्मद कैफ तथा स्कोरर रामलाल यादव एवं ओमप्रकाश रहे।