{"_id":"5bec63d5bdec2269b059d70a","slug":"31542218709-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 23 वाहनों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में 23 वाहनों का हुआ चालान
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 197 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें कागजात के अभाव में 23 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 49 वाहनों से करीब 20 हजार रुपये समन शुल्क जमा कराया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
क्षेत्र के मेदनीपुर तिराहा, हमीद सेतु, कालूपुर, मलसा, ढढ़नी, सुहवल, साईंतबाध पुलिया, सुहवल चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, काली फिल्म आदि की जांच की। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों को तेज रफ्तार में न चलाएं। आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाए रखे। चार पहिया वाहन चाल सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। बाइक सवारों से कहा कि वह बिना हेलमेट लगाए किसी भी हाल में बाइक न चलाए। नियमों की अनदेखी करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।