{"_id":"5bafcaa1867a557f6d0b06fb","slug":"31538247329-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह खिसकी फिश प्लेट और पेंड्रोल क्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह खिसकी फिश प्लेट और पेंड्रोल क्लिप
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुहवल। पूर्वोत्तर मध्य रेलवे दानापुर मंडल के अंतर्गत ताड़ीघाट-दिलदारनगर मार्ग पर विभाग की लापरवाही सामने आई है। सोनवल गांव के पास स्थित क्रॉसिंग के उत्तर की तरफ पुलिया नंबर-12 पर मेन ट्रैक की फिश प्लेट एवं पेंड्रोल क्लिप कई जगह खिसक गई है। इसके बावजूद इस मार्ग पर चलने वाली ताड़ीघाट-दिलदारनगर सवारी गाड़ी का परिचालन बेखौफ किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना या लापरवाही नहीं है। इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। विभिन्न रेलवे ट्रैकों पर हो रहे हादसों के बावजूद विभाग अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। इसका खामियाजा समय-समय पर यात्रियों को तो उठाना ही पड़ता है, सरकार को भी काफी नुकसान होता है। इस रूट पर समय-समय पर संबंधित अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि अभी दो दिन पहले मध्य रेलवे दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश के साथ कई रेल अधिकारियों का आगमन हुआ था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूआई अखिलेश कुमार प्रसाद ने बताया कि अभी उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो तुरंत मौके पर संबंधित कर्मचारियों को भेजकर उसको दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि कहीं इसमें किसी अराजक तत्व का हाथ तो नहीं है।