{"_id":"5bae6cb4867a557f5929a6ea","slug":"31538157748-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रोदेश में भ्रष्टाचार चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रोदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुल्लहपुर। सांसद आदर्श गांव देवा के स्वामी सहजानंद सरस्वती सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर में शुक्रवार को सर्व समाज विकास मंच के मीडिया प्रभारी बोधा जायसवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनवरत आमरण अनशन शुरू किया गया। इस मौके पर बोधा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
उन्होंने कहा कि गांवों में बड़े पैमाने पर धांधली कर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से दूर किया जा रहा है। एक वर्ष से जांच के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने के बावजूद जांच नही हुई। गांव में आवास, शौचालय, पेंशन, अवैध पट्टा आदि के खिलाफ वह यह लड़ाई मरते दम तक लड़ेंगे। इस अवसर पर जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक रामविजय, कमलेश राम, कैलाश राय, बेचन राय, गिरजा राय, नीबू यादव, राजेश सिंह, हृदयनारायन राय आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में दो घंटा के लिए उस समय खलल पड़ गया, जब वहां पहुंचे गांव के कुछ लोग इस कार्यक्रम को लेकर सवाल-जवाब करने लगे।