{"_id":"5b61ef664f1c1b07788b71fc","slug":"31533144934-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को सुंदर, स्वच्छ एवं खुले में शौचमुक्त है कराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को सुंदर, स्वच्छ एवं खुले में शौचमुक्त है कराना
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया एवं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने विकास भवन परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले को दो अक्तूबर तक खुले में शौचमुक्त करने के लिए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण एवं वृहद स्वच्छता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में प्रचार-प्रसार के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम खुले में शौचमुक्त करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। शौचालयों का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। इस स्वच्छता रथ से गांव-गांव के कोने-कोने में हर व्यक्ति तक स्वच्छता के प्रति संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल को एक जन आंदोलन के रूप में लग कर हमें कार्य करने की जरूरत है। अपने गांव को सुंदर, स्वच्छ एवं खुले में शौचमुक्त कराना है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री चौरसिया ने कहा कि जिले के 16 ब्लाकों में 16 स्वच्छता संकल्प रथ प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए हैं जिसमें प्रत्येक में एक स्वच्छताग्राही लगे रहेंगे जो गांव में घूम-घूम कर स्वच्छता का संदेश देते रहेंगे। स्वच्छता संकल्प रथ में जीपीआरएस लगाए गए हैं जिससे उनकी निगरानी की जा सकती है। स्वच्छता संकल्प रथ में लगे ऑडियो के माध्यम से ग्रामीणों को उनके फायदे गिनाए जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था बनाते हुए घर से निकले कूड़े को उचित स्थान पर डाला जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में अवशेष वार्षिक लक्ष्य 231754 के सापेक्ष कुल 135223 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण करा लिया गया है। जिले में ओडीएफ के लिए कुल लक्ष्य-2661 है, जिनमें से 7य्81 ग्राम जून माह तक ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। माह जुलाई में कुल 644 ग्राम खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा रहा है।